मस्तिष्क की योग की अवस्था में कार्य
करने के लिये योगेश्वर श्रीकृष्ण ने बताया । मस्तिष्क की योग की अवस्था पाने के
लिये बताया कि प्रकृति के कर्ता स्वरूप को हृदयस्थ किया जाय । प्रकृति कर्ता है ।
इसलिये प्रकृति द्वारा आदेशित कार्यों को ही किया जाय । प्रकृति द्वारा आदेशित
कर्म का सज्ञान कैसे सम्भव होगा इसके लिये उपाय सुझाया कि अपनी इच्छाओं के लिये
परीक्षित कर शोध द्वारा । इस कथन का अभिप्राय यह है कि जो भी कर्म करने के लिये
चुना जाय उसे परीक्षित कर देखा जाय कि कंचिद वह किसी अव्यक्त इच्छा के निमित्त तो
नहीं है । इच्छा की पूर्ति का कर्म पाये जाने पर उसे त्यागा जाय । यदि यह पाया जाय
कि वह किसी इच्छा की पूर्ति के निमित्त नहीं है उसी दशा में उसे किया जाय । दूसरे
उपाय के रूप में यह सुझाया गया कि अपने इर्द गिर्द की स्थिति को अति संवेदनशील
मस्तिष्क द्वारा परीक्षित करते रहा जाय । प्रकृति की अपेक्षा परिलक्षित होगी ।
प्रकृति आपसे क्या कर्म कराना चाह रही है प्रगट होगा । आपसे अपेक्षित कर्म के लिये
वह परिवेश सृजित करती है । उस अपेक्षित कर्म के लिये आपको प्रेरित करने हेतु
प्रकृति उपाय उपस्थित करेगी । आपके कर्म को करने के लिये प्रकृति आपको साधन भी
देगी । परंतु यह सभी स्थितियाँ अनुभूति करने के लिये अनिवार्य होगा आपका मस्तिष्क
अपनी इच्छा से मुक्त दशा में होना । प्रारम्भिक अवस्था में यह अनुभव थोडा मुश्किल
प्रतीत होगा । परंतु अभ्यास इस मुश्किल को सुगम बना देगा । प्रकृति की अपेक्षा का
कार्य करने में मस्तिष्क शांत एकाग्र कार्य को कार्य की अपेक्षानुसार करने में
संलग्न रहेगा । कार्य का परिणाम कंचिद किसी महत्व का रहेगा ही नहीं । इसके विपरीत
इच्छा की पूर्ति के निमित्त किये जा रहे कर्म के कर्म सम्पादन काल में मस्तिष्क
में सतत कार्य के परिणाम की व्यग्रता विद्यमान रहती है । मस्तिष्क सतत अशांत रहता
है ।
योगावस्था में कार्य करना पर्याय होता है
शांत मस्तिष्क की दशा । कर्म करने के लिये शांत मस्तिष्क ही आदर्श होता है । कार्य
कितना भी किया जाय । कितनी भी काल अवधि तक किया जाय । श्रमकारक नहीं होगा यदि
कार्य करने के समय मस्तिष्क शांत दशा में रहे । अशांत मस्तिष्क ही थकान पैदा करता
है । मस्तिष्क की व्यग्र स्थिति थकान पैदा करती है । कार्य भी त्रुटिपूण होता है ।
मस्तिष्क की कार्य काल में शांत दशा के लिये कर्म का सही चुनाव अति आवश्यक होता है
। प्रकृति की अपेक्षानुसार प्रकृति द्वारा आदेशित कर्म को करने में कार्य करने के
समय शांत दशा में रहेगा । इसके विपरीत इच्छा जनित कर्म को करने में कर्म करने की
अवधि में मस्तिष्क अशांत व्यग्र रहेगा । कर्म की गुणवत्ता कार्य करने के काल में
मस्तिष्क की शांत अथवा अशांत दशा पर निर्भर होती है । कर्म करने के लिये सही कर्म
का चुनाव अति महत्वपूर्ण होता है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें