सोमवार, 31 मार्च 2014

भेद विज्ञान

मनुष्य को जैसे जैसे प्रकृति की व्यापक शक्ति, अथवा प्रकृति की क्षणभंगुरता, अथवा अपने भ्रामक अहंकार का बोध होता है वैसे वैसे वह विनयशील होता जाता है । यह बात उसी प्रकार की है जिस प्रकार मोमबत्ती जलाने पर अंधकार की व्यापकता का बोध होता है । उसे ऐसा प्रतीत होता है कि उसके अज्ञान का विस्तार उसके ज्ञान की अपेक्षा कहीं अधिक विस्तृत है । यही अनुभूति भक्ति के रूप में प्रगट होती है । भक्ति का जन्म ही होता है जब मनुष्य को यह अनुभूति व्याप्त होती है कि उसकी सक्षमता कहीं ज्यादा तुच्छ है तुलना में उसके आराध्य की शक्ति की अपेक्षा । उसके भ्रामक अहंकार का मर्दन होता है 

वास्तविक भेद होता है ब्रम्ह और प्रकृति के मध्य । प्रकृति का अस्तित्व काल की सीमा से परिभाषित होता है । इसीलिये भ्रामक होता है । इसके विपरीत ब्रम्ह का स्वरूप चिर होता है दिव्य होता है । यही भेद जब सत्य रूप में ग्राह्य हो जाता है तभी उसे भ्रामक अहंकार की अनुभूति होती है । विविधता प्रकृतीय स्वरूपों में होती है । मूल ब्रम्ह तो प्रत्येक प्रकृतीय स्वरूप में एक ही उभयनिष्ठ स्वरूप में विद्यमान होता है । जिस मनुष्य को यह भेद का विज्ञान स्पष्ट रूप में विदित हो जाता है उसे प्रत्येक प्रकृतीय स्वरूप में एक अविनाशी ब्रम्ह के रूप का दर्शन होने लगता है । ऐसा मनुष्य ही समदर्शी होता है । मूल ब्रम्ह का दर्शन प्रत्येक प्रकृतीय स्वरूप में । प्रत्येक प्रकृतीय स्वरूप में प्रगट होने वाला भेद प्रकृतीय रचना के क्षेत्र का होता है । मूल ब्रम्ह का स्वरूप प्रत्येक प्रकृतीय रूप में एक ही होता है । यह विदित होना ज्ञान है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें