शनिवार, 29 मार्च 2014

मुक्त आत्मा

जिस मनुष्य को अपने अंदर विद्यमान आत्मा में ब्रम्ह की गरिमा का बोध उसके प्रकृतीय मोंह के ऊपर पूर्ण रूप से विजय प्राप्त कर लेता है । उस मनुष्य को आत्म ज्ञान का बोध एक चमकते हुये सूर्य की भाँति अज्ञान के अंधकार को पूर्णतया समाप्त करने में सफल होता है । ऐसे मनुष्य को ब्रम्ह का साक्षात दर्शन प्रतिपल होता रहता है । ऐसे मनुष्य की आत्मा कर्तापन के अहंकार से पूर्णतया मुक्त होती है । ऐसी अहंकार मुक्त आत्मा किसी भी पाप कर्म अथवा पुण्य कर्म की कर्ता नहीं होती है । अपितु ऐसे मनुष्य की आत्मा प्रकृति दारा किये जा रहे प्रत्येक पाप कर्म या पुण्य कर्म की मात्र दृष्टा होती है । ऐसे मनुष्य की आत्मा मात्र प्रकृति द्वारा प्रेरित किये जा रहे प्रत्येक पाप कर्म अथवा पुण्य कर्म की साक्षी रहती है । ऐसी मुक्त आत्मा का धारक व्यक्ति ब्रम्ह में निवास करता है । ऐसा मनुष्य ही ब्रम्ह का जीवन जीता है ।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें