इस व्यापक विस्तृत प्रकृति का स्वरूप
मोहक गुणों से भरपूर है । यदि आत्मा अनियंत्रित स्थिति में इस मोहक प्रकृति के
संसर्ग में रहेगी तो इसके गुणों में आसक्ति ही सामान्य फल के रूप में प्रगट होगा ।
इस सामान्य मोह में आसक्ति के परिणाम से बचना है तो सज्ञान पूर्वक संयमित आचरण
रखना होगा । जीवन यापन को अल्हडपन में न व्यवहृत कर सज्ञानपूर्वक नियंत्रित आचरण
बरतना होगा । प्रकृति मोह का निमित्त है । मोह के लिये किसी को बाध्य नहीं करती ।
मोहित होना यह दुर्बल आत्मा का आचरण होता है । कर्म पथ से कर्म दोषों को सुधारने
का पथ होता है सज्ञानपूर्वक कर्मों को करने का पथ । कर्म करते हुये ही कर्म दोष भी
उत्पन्न होते हैं । कर्म करते हुये ही कर्म त्रुटि का निवारण भी होता है । अंतर
मात्र सज्ञानपूर्वक करने के अभ्यास में निहित होता है । कर्म दोष को जानते हुये
कर्म दोष के निमित्त से सतर्क रहते हुये कर्म किये जाने की दशा में कर्म की
गुणवत्ता का सुधार होता है । कर्म दोष से अनभिज्ञ रहते कर्म दोष के निमित्त से
लापरवाही बरतते कर्म करने की दशा में त्रुटिपूर्ण कर्मों की वृद्धि होती है । कर्म
प्रधान संसार में कर्म ही उत्थान भी प्रशस्थ करता है और कर्म ही पतन भी प्रशस्थ
करता है । कर्म करने की परिस्थितियाँ एक समान रहने की दशा में भी भिन्न भिन्न
व्यक्ति के कर्मों की गुणवत्ता भिन्न स्तर की होती है । अंतर प्रकृतीय गुणों में
आसक्ति से उत्पन्न होता है । यह ऐसी व्याधि है जो किसी को बर्जित नहीं करती । सभी
को एक समान क्षति पहुँचाती है । परंतु इसके बावज़ूद भी प्रकृति किसी को मोहित होने
के लिये बाध्य नहीं करती । आसक्त और विरक्त साथ साथ रहते हैं । एक ही कक्षा में
अनेकों क्षात्र रहते हैं । एक शीर्शस्थ परिणाम पाता है । उसी कक्षा में एक अनउत्तीर्ण
भी होता है । सब कर्मों का अंतर है । कर्म की गुणवत्ता आधार है । प्रकृतीय गुणों
में आसक्ति कर्म की गुणवत्ता की क्षति करने वाली होती है । परंतु प्रकृतीय गुणों
में आसक्त होना बाध्यता नहीं होती । प्रकृतीय गुणों के भोग की लिप्सा आम आचरण है ।
प्रकृतीय गुणों की आसक्ति से अपने को मुक्त रखते उत्तम गुणवत्तायुक्त कर्म करने का
पथ उत्तम श्रेणी के मनुष्य अपनाते हैं । प्रकृति मोह का निमित्त है । प्रकृति में
मोंह बाध्यता नहीं है । समस्त कर्मों को मस्तिष्क को योग की अवस्था में रखते हुये करने वाला व्यक्ति उत्तम गुणवत्तायुक्त कर्मों को करते दिव्य शांति की
अनुभूति में जीवन जीता है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें